फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में निकल आए तीर-बाण, कलाकारों ने शुरू किया रामलीला का पूर्वाभ्यास

मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Sep 2024 12:50 PM IST

शाहजहांपुर में ओसीएफ रामलीला के लिए पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है। निर्देशक अंकित सक्सेना व सचिव देवेश दीक्षित की देखरेख में कलाकारों ने तीर-बाण के साथ मंचन का पूर्वाभ्यास किया। इससे पहले मां सरस्वती का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्रों के दौरान ओसीएफ स्थित मैदान में श्री रामलीला का मंचन शुरू होता है। मंचन में निर्माणी के कर्मचारियों, विद्यालयों के शिक्षक, इंजीनियर आदि द्वारा विभिन्न किरदारों को जीवंत किया जाता है। इसके लिए वे एक महीना पहले से ही रामलीला मंच के नीचे स्थित सभागार में अभ्यास शुरू कर देते हैं। इसका शुभारंभ शनिवार को हो गया। निर्देशक अंकित ने बताया कि इस वर्ष भी दर्शकों को कुछ आकर्षक देखने को मिलेगा। साथ ही कुछ महिला एवं पुरुष पात्र के किरदारों में परिवर्तन भी किया जा सकता है। पूर्वाभ्यास करने वालों में एमसीएम महेंद्र दीक्षित, कार्य समिति सदस्य राम मोहन, मीडिया प्रभारी रोहित सक्सेना, शुभम, संदीप आर्य, अंकित अवस्थी, भगवान दास, देवेश प्रिंस, प्रियंका, रजनी, नैंसी आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें