फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में नए साल के स्वागत की तैयारी, रात से शुरू हो जाएगा जश्न

शाहजहांपुर में नए साल के स्वागत को शहरवासी तैयारियों में जुटे हैं। मंगलवार रात शाह क्लब के साथ ही होटल व रेस्टोरेंट में महफिलें सजेंगी, जहां पर लोग संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाएंगे। वर्ष 2024 को अलविदा कहने और नववर्ष 2025 के स्वागत को कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। लोग नए साल का स्वागत अपने ही अंदाज में करना चाहते हैं। युवकों में जहां पार्टी करने को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है। युवतियां भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहतीं। बच्चे और बड़े भी इसको लेकर तैयारियों में जुटे हैं। मंगलवार को रात 12 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो जाएगा। लेकिन इससे पहले ही लोग नए साल के स्वागत को सजने वाली महफिल में शिरकत करने लगेंगे। हर साल की तरह इस बार भी कैंट क्षेत्र में स्थित शाह क्लब में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए सोमवार को टैंट लगाने व सजावट का कार्य हुआ। इसके साथ ही टाउनहाल रोड और बरेली मोड़ स्थित नामी गिरामी होटलों के साथ ही शहर के छोटे-बड़े सभी रेस्टोरेंट में भी नववर्ष को लेकर होने वाली पार्टियों के लिए बुकिंग और तैयारी का दौर चलता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें