फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में लोहड़ी पर गुरुनानक पाठशाला के बच्चों ने भांगड़ा, गिद्दा पर दी प्रस्तुति

मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 06:45 PM IST

शाहजहांपुर के गुरु नानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल में शनिवार को लोहड़ी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पंजाबी गानों, गिद्दे व बोलिया पर पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने लोहड़ी में अग्नि प्रचलित कर और तिल, मक्का व मूंगफली अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी को लोहड़ी की बधाई भी दी। प्रधानाचार्य हरमीत कौर ने कहा कि प्रत्येक त्योहार हमारे लिए प्रेरणादायक होता है। लोहड़ी की आग में सभी बुराइयों को जलाकर प्रेम व स्नेह के साथ जीवन को आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर शिक्षिका रमा यादव, पुष्पा रानी, कंचन मिश्रा, पूर्णिमा वर्मा, साधना सिंह, अंजलि तिवारी, रितु सिंह, प्रियंका, वर्तिका मिश्रा, पूनम शर्मा, सुचिता, अंजू शर्मा आदि मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें