शाहजहांपुर में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं के तहत बृहस्पतिवार को एनटीआई में बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत डीआईओएस हरिवंश कुमार ने टॉस उछलकर की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत एनटीआई और सरस्वती विद्या मंदिर तिलहर के बीच अभ्यास मैच के साथ हुई। इसके बाद जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से आई टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इनमें एसपी कॉलेज, स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, जीआईसी शाहजहांपुर व जीआईसी कांट, ओसीएफ, एनटीआई, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज बड़गांव, रामदत्त इंटर कॉलेज भावलखेड़ा समेत 17 विद्यालयों की टीमें शामिल रहीं।