फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में जन सुनवाई दिवस, शिकायत लेकर पहुंचे पार्षद, लगाया ये आरोप

शाहजहांपुर में संभव के तहत नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को जन सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इसमें नगर क्षेत्र के लोगों द्वारा साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिंदु, नाली निर्माण, कर विभाग से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने जनसुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। शिकायत लेकर पहुंचे वार्ड सुभाषनगर के पार्षद विनय सक्सेना ने बताया कि कई बार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। वित्त मंत्री ने भी उनके प्रार्थनापत्रों का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्षद ने बताया कि जुलाई माह में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुभाषनगर में वार्ड के हालात बन गए थे। घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। जिससे वार्ड की सड़कें खराब हो गई हैं। जिनकी मरम्मत के लिए नगर आयुक्त को पत्र दिए गए। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइटें ठीक करने की मांग कर चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें