फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में घटने लगा गर्रा नदी का जलस्तर, लोगों ने ली राहत की सांस

शाहजहांपुर में गर्रा नदी का जलस्तर बुधवार को घटना शुरू हो गया। इससे सुभाषनगर और ककरा क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं खन्नौत नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है, जिसकी वजह से नदी के किनारे बने चार-पांच घर पानी से घिरे हैं। बीते दिन मंगलवार को गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुभाषनगर में अली जान की ठेकी के पास स्थित कुछ घरों के अंदर पानी पहुंच गया था। मोहल्ले की शिव कॉलोनी की सड़कों पर पानी चल रहा था। बुधवार को पानी कम हो गया। घरों से पानी निकलने से उनमें रहने वाले लोगों को राहत मिली है। लोगों का कहना था कि जुलाई माह में बाढ़ की त्रासदी से गुजरने के बाद एक बार फिर से उस भयावह स्थिति में पहुंचने की बात सोचकर भी डर लगता है। भगवान का शुक्र है कि पानी कम हुआ है। गलियों की सड़क पर चल रहा पानी खाली प्लाटों में भरा हुआ है। इससे मच्छरों के पनपने और बीमारियां फैलने का खतरा है। ककरा क्षेत्र में सड़क से पानी उतर गया है, लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्रा नदी के किनारे बसे न्यू सिटी ककरा में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के बाहर भरा पानी भी निकल गया है। लेकिन निर्माण कार्य बाधित है। जैव विविधता पार्क से पानी भरा हुआ है। जहां पर वेस्ट मैटेरियल से निर्मित झूले व जानवरों की आकृतियां आदि खराब हो चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें