फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गांव के राजाराम को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़ित का पड़ोसी संजय उर्फ संजू ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसकी तलाश की और देर रात कांट में जिन्दो वाली पुलिया के पास उसे घेर लिया। उसने पुलिस के ऊपर फायर किया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। सीओ सदर ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें