फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में चबूतरा ना हटाए जाने पर महिला प्रधान ने शुरू किया आमरण अनशन

शाहजहांपुर के ब्लॉक ददरौल के ग्राम कपसेरा की प्रधान सुनीता देवी ने मंगलवार को खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव के ही रामलाल ने सार्वजनिक गली में चबूतरा बना रखा है जिसको हटाए जाने के लिए कई बार कहा गया लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। जबकि इसकी वजह से पानी का निकास और लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। बताया कि चबूतरा हटाने के लिए गांव वालों ने थाना तिलहर और एसडीएम आदि को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई, इसके बाद भी कार्रवाई न होने से अतिक्रमण बरकरार है। छह दिसंबर को तहसीलदार सदर ने मौके पर जाकर अतिक्रमण देखा। इसके बाद 13 दिसंबर को एसडीएम सदर ने पुलिस बल के साथ लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को भेजा फिर भी समस्या निस्तारित नहीं हो सकी है। इसकी वजह से उन्हें आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है। अनशन पर बैठने वालों में राममोहन, सत्यपाल, गीता देवी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें