शाहजहांपुर में ओमर वैश्य महिला परिषद की तरफ से ब्रज की होली का आयोजन किया गया। इसमें नृत्य की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। उत्सव में समाज के बच्चे राधा कृष्ण स्वरूप बने थे। महिलाएं गोपियां बनकर आई थीं। सभी ने राधा कृष्ण के साथ हर्बल अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेली। कन्हैया जी मलिहारी का वेश बनाकर आए और सभी गोपियों को चूड़ियां पहनाई। सभी ने रंग बिरंगी चूड़ियां पहनी और राधा कृष्ण के साथ होली के भजनों पर नृत्य लगाकर खूब मस्ती की। इस बीच विभिन्न प्रकार के खेल, तम्बोला और प्रश्नों का आनंद लिया। अंत में सबने एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षा सोनिया गुप्ता ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भावना एवं भाईचारे का त्योहार है इसलिए सभी को आपसी गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गले लगाकर प्रेम के रंगों में रंग जाना चाहिए। कार्यक्रम में परिषद की वरिष्ठ उपाध्यक्षा नीलम गुप्ता, महामंत्री रीता गुप्ता,कोषाध्यक्षा नीरू गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री शैली गुप्ता,स्वागत मंत्री राधा गुप्ता एवं योगिता गुप्ता संरक्षक पुष्पा गुप्ता,गीता गुप्ता,रम्मन गुप्ता उपाध्यक्ष अंजली गुप्ता, सुनीता गुप्ता,रश्मि गुप्ता,अर्पणा गुप्ता आदि मौजूद रही।