फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में अटल ऑडिटोरियम में टूटी पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद

शाहजहांपुर के बिजलीपुरा स्थित अटल आडिटोरियम में मंगलवार को पानी की पाइप लाइन टूट गई। इससे हजारों लीटर पानी बह गया है। ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई आडिटोरियम में की जाती है। भवन के पीछे से पाइप लाइन गई है। मंगलवार को लाइन टूटने के बाद हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। पूरी गली में पानी बहने लगा। इस बीच सपा नेता आसिफ अली ने नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद भी कोई सही करने के लिए नहीं गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद भी यहां पर व्यवस्थाएं बेहतर नहीं हो पाई हैं। एक तरफ जहां कई इलाकों में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पानी बहकर बर्बाद हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें