फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में अमर उजाला गांव महोत्सव का आगाज, पहले दिन मातृ शक्ति का सम्मान

शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित जीआईसी क्रीड़ा मैदान में तीन दिन तक चलने वाले अमर उजाला गांव महोत्सव का शुक्रवार को भव्य आगाज हो गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन के पहले दिन मातृ शक्ति का अभिनंदन किया गया। समाज के विभिन्न कार्यक्षेत्र को अपनी आभा से आलोकित करने वालीं महिलाएं सम्मानित की गईं। शाम को देशभक्ति के रंग में रंगे कार्यक्रमों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमर उजाला गांव महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एसपी सिटी संजय कुमार ने प्रथम पूज्य गणपति के समक्ष दीप जलाकर किया। महापौर ने कहा कि महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक साथ है। मौजूदा दौर में हर क्षेत्र में महिलाएं कामयाबी की बुलंदियों को छू रही हैं। सरकार भी महिलाओं के स्वावलंबन और जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने अधिकारों को पहचानने लगी हैं। पहले देखने में आता था कि आरक्षित पदों पर महिलाएं आसीन तो हो जाती थीं, लेकिन पर्दे के पीछे पुरुष ही कार्य देखते थे। महिलाओं के अधिकारों का हनन होता था। आज महिलाएं आगे आकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों को पहचान रहीं हैं। यहां पर आईं महिला प्रधान इसका उदाहरण हैं। कई महिला प्रधान काफी कम उम्र की हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना न घर चलता है और न समाज प्रगति कर सकता है। महिलाओं का शाहजहांपुर में जिस तरह वर्चस्व बढ़ा है, उससे सभी गौरवान्वित हैं। आज हर सरकारी योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई है। संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी, जिस क्षेत्र में महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई, उसे उन्होंने बखूबी निभाया है। जिस तरह से शिक्षा का स्तर महिलाओं में बढ़ा है, उससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें