फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में छह दिन बाद ओपीडी शुरू, मरीजों के लिए डाली गई रेड कारपेट

मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 04:18 PM IST

शाहजहांपुर में बाढ़ के चलते ठप स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में छह दिन के बाद मंगलवार को ओपीडी शुरू कर दी गई। पहले दिन 463 मरीजों का उपचार किया। मरीजों को अस्पताल के अंदर लाने के लिए रेड कारपेट डाली गई थी गर्रा नदी के उफनाने के बाद बाढ़ का पानी राजकीय मेडिकल कॉलेज के अंदर घुस गया था। अस्पताल बंद होने पर तीन सौ मरीजों को बाहर निकालना पड़ा था। पानी कम होने के बाद से ओपीडी को शुरू कराने का प्रयास चल रहा था। रविवार और सोमवार को पूरे दिन कार्य चला। डॉक्टरों के चैंबर, ओपीडी, दवा काउंटर आदि पर युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। मंगलवार सुबह नौ बजे से पर्चे बनना शुरू हो गए। फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ समेत कई विभागों में डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें