शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में 38 बेड के नए वार्ड का शनिवार को शुभारंभ हो गया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मंत्री ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए तीसरी मंजिल पर बने वार्ड का उद्घाटन कराया गया। 38 बेडों वाले वार्ड का शुभारंभ मंत्री सुरेश खन्ना ने शिलापट का अनावरण व फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बहुत जल्द पुवायां रोड पर ईएसआई अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार, सीएमएस डॉ.नेपाल सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एमपी गंगवार, डॉ.एमएल अग्रवाल, डॉ.सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।