शाहजहांपुर में एथलेटिक्स के ट्रायल में बुधवार को जीएफ कॉलेज में टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपना दम दिखाया। सुबह दस बजे से खेलों के ट्रायल का आयोजन शुरू हुआ। कॉलेज के खेल अधिकारी डॉ. फैयाज अहमद की निगरानी में भला फेंक, लंबी कूद, 100 मीटर लंबी दौड़, खो खो में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। दोपहर तक चले खेलों में छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। खेल अधिकारी ने बताया कि खेलकूद के लिए मजबूत टीम का चयन किया जाएगा।