शाहजहांपुर में ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर हनुमान जी का पूजन अर्चन हुआ। मंदिरों और घरों में भक्तों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। तो वहीं श्रद्धालुओं ने जगह जगह भंडारे और शरबत वितरण के लिए स्टॉल लगाए। जहां पर राहगीरों और श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दी गई। जबकि भंडारे में सब्जी पूड़ी का प्रसाद खिलाकर उदर को तृप्त किया गया। विसरात स्थित हनुमत धाम पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां भंडारा हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर और उनकी पत्नी ने लोगों को तरबूज और खरबूजे का वितरण किया। इसी तरह से अन्य स्थानों पर भंडारा और शरबत वितरण हुआ।