शाहजहांपुर के बहादुरगंज उपकेंद्र पर रविवार को वीसीवी पैनल लगाने का काम कराया गया। शटडाउन लेकर कार्य होने के दौरान लोगों को भरपूर बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। वीसीवी पैनल पुराने होने के कारण आए दिन फाल्ट होते रहते थे। आरडीएसएस योजना के तहत नए पैनल लगाने की स्वीकृति मिली थी। रविवार की सुबह दस बजे से शट डाउन लेकर कार्य को शुरू कराया गया। इस बीच आसपास के उपकेंद्रों से फीडरों को जोड़कर बिजली की आपूर्ति की गई। हालांकि, ओवरलोडिंग के कारण भरपूर बिजली नहीं मिल सकी। उन्हें टुकड़ों में बिजली मिली। इस बीच बहादुरगंज उपकेंद्र पर करीब छह घंटे तक बिजली कटौती के उपरांत पैनल लगाया गया। अधिकारियों की मानें तो पैनल में रोजाना आने वाली दिक्कत खत्म हो जाएगी।