शाहजहांपुर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम व द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही।मंगलवार को कॉलेज में समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ.संगीता मोहन, आर्य प्रतिनिधि सभा की वरिष्ठ उप प्रधान गायत्री दीक्षित, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और टीएसआई विनय पांडेय ने शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, शिव तांडव की भक्तिमय प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ के जरिये संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रानू दुबे ने आख्या प्रस्तुत की। छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नंदिनी सक्सेना, पदमा गुप्ता,सोनल त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी रानू दुबे, ऋतु शर्मा, डॉ.सारिका अग्रवाल, डॉ.संजीता अग्रवाल, नम्रता लता, प्रज्ञा वर्मा आदि का सहयोग रहा। आभार प्राचार्य सुनीता जैसल ने व्यक्त किया।