सावन माह सोमवार से शुरू हो गया। शाहजहांपुर में सावन के पहले सोमवार के चलते शिव के भक्तों में उत्साह देखने को मिला। आस्था से परिपूर्ण शिवभक्तों का सैलाब शिवालयों में उमड़ पड़ा। शहर से लेकर गांव तक के शिवमंदिरों में शिवभक्तों ने पहुंचकर महादेव के दर्शन और पूजन किया। शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फल और फूल चढ़ाकर मनौती मांगी। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर और बाबा वनखंडी नाथ मंदिर पर सुबह से ही शिवभक्तों की कतार लगना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने शिवजी के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का का इंतजार दिया। बारी आने पर शिवलिंग का स्पर्श पर खुद को धन्य महसूस किया। विधिवत बेलपत्र, फल, फूल चढ़ाए। दूध और जल से शिवलिंग का अभिषेक किए। इस बीच हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। ग्रामीण क्षेत्र में पैना बुजुर्ग स्थित त्रिलोकी नाथ धाम पर तड़के ही शिवभक्तों का रेला पहुंचने लगा। कावड़िये भी अपनी कावड़ में जल भरकर मंदिर पहुंचे और महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर के बाहर किमी तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।