फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में साधु-संतों ने सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग

शाहजहांपुर में श्री योगी औघड़ अखाड़ा के प्रदेश प्रभारी प्रमोद नाथ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार को जीआईसी मैदान में सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन किया। इसके बाद थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में भगवा वस्त्र धारण करके बहुत ही निदंनीय कृत्य किया है, जो कि क्षमा योग नहीं है। इससे सनातन धर्म के अनुयायियों को ठेस पहुंची है। सांसद ने साधु-संतों का घोर अपमान किया है। सांसद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान बाबा पवन गिरी, सोमनाथ, चिंतानाथ, रामेश्वर वर्मा, महंत सूरज गिरी, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें