फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा सांसद को धमकाने का गर्माया मामला, संगठनों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Mukesh Kumar Updated Tue, 05 May 2026 04:45 PM IST

शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण सागर के परिवार को जातिसूचक गालियां देने व धमकाने के विरोध में अनुसूचित जाति-जनजाति महासंघ ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जीआईसी खेल मैदान पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में सांसद व उनके परिजनों को विशेष सुरक्षा प्रदान करने, सांसद के पुत्र अंकित सागर को जान से मारने की नीयत से अवैध असलाह से फायर कर व जातिसूचक गालियां देने के आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ नीटू सिंह के विरुद्ध एनएसए के तहत कार्रवाई व संपत्ति जब्त करने, सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले अरविंद सिंह चौहान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में महासंघ के संयोजक जगदीश चंद्र, पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह, सियाराम दिनकर, अजय कुमार वर्मा, महेंद्र सिंह दिनकर आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें