फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में फर्जी मतदान का आरोप, सपा और भाजपा प्रत्याशी भिड़े

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में मंगलवार को फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बूथ पर सपा, फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं ने भाजपा उम्मीदवार पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। सपा उम्मीदवार भरत पटेल ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के नेता दूसरे जिलों से लोगों को लेकर आए हैं। उन्हें एक बरातघर में रोका गया है। उन्हीं के जरिए फर्जी मतदान कराया जा रहा है। इस बीच भाजपा और सपा उम्मीदवार के बीच नोकझोंक भी हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामले को शांत कराया। सूचना पर एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ ज्योति यादव भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें