शाहजहांपुर में काकोरी एक्शन के अमर नायकों की गाथा अब तिराहे पर भी नजर आएगी। इसके लिए नगर निगम ने जीआईसी तिराहे को चुना है। लोहे के कबाड़ से शहीदों की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने का कार्य किया गया। इसी तरह कबाड़ के जरिये ही चौराहे पर सुंदरता दिखाने के लिए रोबोट, टेलीविजन और सेल्फी प्वाइंट का निर्माण भी चल रहा है। काकोरी एक्शन की वीरगाथा से परिचित कराने वाला प्रेरणास्थल जीआईसी तिराहे को बनाने की कवायद शुरू की गई। यहां लोहे के कबाड़ से क्रांतिकारियों की कलाकृतियां और काकोरी कांड के दृश्य तैयार किए गए हैं। इसी तरह रोबोट भी खड़ा किया गया। यह आकर्षण का केंद्र बना है। टेलीविजन और फोटो खिंचाने के लिए झूला भी लगाया जाएगा। इस परियोजना में बेकार पड़े लोहे और कबाड़ को नया रूप देकर देशभक्ति की जीवंत झलक तैयार की जा रही है। आई लव शाहजहांपुर स्थल की दीवार पर काकोरी एक्शन के दृश्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही तितली, रोबोट, आधा चंद्रमा और अन्य आकर्षक संरचनाएं भी लगाई जाएंगी