शाहजहांपुर में पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को गणतंत्र दिवस की परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिसकर्मियों की टोली ने कदम से कदम मिलाकर परेड की। एसपी राजेश द्विवेदी ने निरीक्षण किया। एसपी के सामने महिला-पुरुष, यातायात पुलिस समेत नौ टीमों ने परेड कर सलामी दी। इसके बाद प्रतीकात्मक मंत्री के रूप में सिपाही को जीप में सवार कराकर परेड का निरीक्षण कराया गया। पूर्वाभ्यास में एसपी ने जहां कमियां मिली। वहां संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। कहा कि गणतंत्र दिवस परेड को भव्य, आकर्षक व पूरी तरह से अनुशासित रूप में प्रस्तुत करना प्राथमिकता है। एसपी ने पीआरवी वाहनों, दंगा-नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा सामग्रियों एवं आवश्यक उपकरणों का भी परीक्षण किया गया।