फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में रेलवे के अफसरों ने दुकानें हटाने के दिए निर्देश, विरोध में जुटे व्यापारी

मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 04:51 PM IST

शाहजहांपुर में रेलवे फाटक के पास नगर निगम की दुकानों को रेलवे के अधिकारियों को हटाए जाने की सूचना से बुधवार को खलबली मच गई। सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां पहुंचे और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उनका पूरी तरह से साथ देने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने नगर आयुक्त बिपिन मिश्रा से फोन पर वार्ता कर कहा कि 40 से 45 वर्षों पुरानी दुकानें नगर पालिका परिषद ने आवंटित की थीं। इनका किराया लगातार नगर निगम में जमा होता आ रहा है, लेकिन रेलवे प्रशासन इन दुकानों को अपनी जगह बताकर गिराना चाहता है। यह जगह रेलवे प्रशासन की नहीं है और नगर निगम में आती है। चेतावनी दी कि रेलवे प्रशासन ने गरीबों की रोजी- रोटी से खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो आंदोलन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें