फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन, विद्युत अभियंताओं ने की नारेबाजी

शाहजहांपुर में निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विरोध सभा कर नारेबाजी की। इस दौरान निजीकरण मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कार्य बहिष्कार का निर्णय वापस लेने के बाद भी अभियंताओं ने धरने को जारी रखा। इस बीच सभी ने निजीकरण हो बर्बाद के नारे लगाए। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के अध्यक्ष शिवशरण ने कहा कि गर्मी को देखते हुए जनहित में कार्य बहिष्कार की वापस लिया गया है। निजीकरण के फैसले को वापस लिया जाना चाहिए। निजीकरण से आम जनता को काफी नुकसान होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। धरना देने वालों में जयंत कुमार, संजीव शर्मा, सत्यपाल यादव समेत बड़ी संख्या में जेई शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें