फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में स्कूलों पर मान्यता के नए मानक लागू करने का विरोध, शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में दिया धरना

शाहजहांपुर में अशासकीय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ ने मंगलवार को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बीएसए कार्यालय में धरना दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया गया। जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पर धरना देकर जोरदार नारेबाजी की। बीएसए की अनुपस्थिति में बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या को ज्ञापन दिया। वहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। इसमें बताया कि विद्यालयों को नियम व प्रतिबंधों की पूर्ति पर मान्यता दी गई थी। अब नवीन मानकों को मान्यता पर लागू न किया जाए। बताया कि मान्यता का प्रत्याहरण या विद्यालय बंद करना जनहित में नहीं है। इससे छात्रों व अभिभावकों पर मानसिक रूप से दुष्प्रभाव पड़ता है। कार्रवाई को तुरंत बंद किया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप मिश्रा, सुरेश यादव, महेंद्र पाल सिंह यादव, विश्वनाथ सिंह, गुरुपाल सिंह, राजपाल सिंह, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें