फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की धुन के बीच पुलिसकर्मियों ने किया कदमताल

शाहजहांपुर में गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन के मैदान में देशभक्ति धुन के बीच पुलिस कर्मियों ने कदम से कदम मिलाए। रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। सुबह मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पुलिस लाइन में झंडा फहराया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने परेड की। सबसे आगे सेना का बैंड था। उसके पीछे पुलिस कर्मियों की आठ टोली चल रही थीं। कैबिनेट मंत्री ने सभी को शपथ दिलाई, साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। एसपी राजेश एस. ने अतिथियों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें