फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कबड्डी प्रतियोगिता में पुलिस की महिला टीम ने पाया प्रथम स्थान, एसपी ने किया सम्मानित

शाहजहांपुर जनपद की पुलिस विभाग की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई है। बदायूं में आयोजित अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी प्रतियोगिता में महिला टीम ने प्रथम स्थान पाया है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसपी राजेश द्विवेदी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। आरआई के पर्यवेक्षण में टीम मैनेजर व कप्तान महिला उप निरीक्षक आसमा बेगम की निगरानी में खिलाड़ियों ने बदायूं में प्रतिभाग किया था। कबड्डी में जिले की टीम ने बदायूं को 38-17 से हरा दिया। इससे पहले अमरोहा व बरेली को हराया था। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में खिलाड़ियों को एसपी ने सम्मानित किया। प्रत्येक खिलाड़ी को एक ट्रैक सूट प्रदान किया गया। इससे पहले 73वीं अंतर जनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग ने प्रथम व महिला वर्ग ने दूसरा स्थान पाया था। बरेली में आयोजित 73वीं उत्तर प्रदेश वार्षिक फुटबाल प्रतियोगिता में बरेली जोन में महिला टीम ने प्रथम पायदान पर रही थी। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें