शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट के पास अतिक्रमण के चलते जाम लगने की समस्या के मद्देनजर पुलिस ने रोड से ठेला और अस्थाई दुकानों को हटवाया। पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विजय दीप सिंह एवं कांस्टेबल बिलाल अहमद ने बृहस्पतिवार को पुलिस राजकीय मेडिकल कॉलेज के आसपास रोड किनारे लगे ठेला और अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया। यहां रोज जाम की स्थिति बन रही थी। जिसके चलते सरकारी एंबुलेंस आने में दिक्कतें हो रहीं थीं चौकी प्रभारी विजय दीप ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को चेताया गया है कि दोबारा अतिक्रमण करने की दशा में अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।