फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पुलिस पर विवाहिता का शव छीनने का आरोप, मायके वालों ने किया हंगामा

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी आशुतोष की पत्नी तनिष्का (20 वर्ष) की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया। आरोप है कि रास्ते में पुलिस ने पिकअप को टक्कर मारकर वाहन को रुकवाया। ससुराल पक्ष को शव देने का दबाव बनाया। वीडियोग्राफी के नाम पर दस हजार रुपये भी पुलिस ने वसूल किए हैं। शाम छह बजे परिजनों ने हरदोई बाइपास के पास हंगामा किया। इस बीच चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें