फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: शायर हिमांशी बाबरा बोलीं- कवियों ने हमेशा हक की बात कही और सवाल उठाए

शाहजहांपुर में आयुध वस्त्र निर्माणी (ओसीएफ) इस्टेट स्थित रामलीला एवं प्रदर्शनी समिति के तत्वावधान में शुक्रवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें देश के जाने-माने कवियों और शायरों की रचनाओं पर देर रात तक तालियां गूंजती रहीं। देश के सुप्रसिद्ध कवियों और शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के बाद शायर हिमांशी बाबरा ने अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में हमारी पहुंच लोगों तक जल्दी हो गई है। उन लोगों के लिए सोशल मीडिया अच्छा है, जो इसका ठीक इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि कवियों ने हमेशा अपनी आवाज गलत के खिलाफ उठाई है। उन्होंने कहा कि आज के दौर की राजनीतिक पर बोलना ठीक नहीं। वह शाहजहांपुर में पहली बार आई हैं। हिमांशी ने अपना शेर पढ़ा, 'इक बार मुझ को अपनी निगहबानी सौंप दे, 'उम्रें गुज़ार दूंगी तिरी देख-भाल में।'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें