फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस: शाहजहांपुर में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर काटा केक, खिलाड़ियों को दिलाई एकता की शपथ

मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 02:56 PM IST

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में केक काटने के साथ ही छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस बीच विभिन्न टीमों के बीच हॉकी प्रतियोगिता भी हुई। रेती रोड स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता, सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने केक काटकर किया। सभी ने आसमान में रंग-बिरंगी गुब्बारे उड़ाए। अतिथियों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककराला जलालाबाद के बच्चों को 12 हॉकी और बॉल प्रदान की। छात्र-छात्राओं को खेल में एकता की शपथ भी ग्रहण कराई। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपी सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी, विनय गुप्ता, जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें