यूपी के शाहजहांपुर स्थित कांट में शुक्रवार की रात बाग की रखवाली के दौरान एक ग्रामीण को सांप ने काट लिया। उसने उस सांप को मार दिया। फिर पत्नी के साथ उपचार कराने के लिए मरा सांप लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जब लोगों ने युवक से पूछा सांप को क्यों मार दिया तो बोला, अरे हम जिद्दी आदमी हैं। काटा था इसलिए सांप को मार दिया। डॉक्टर को सबूत दिखाने के लिए मरा सांप लेकर पहुंचे हैं।