फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में डॉक्टर पर मारपीट का आरोप, लोगों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर लगाया जाम

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से विवाद होने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। पहले अस्पताल के अंदर धरना दिया, फिर बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। हंगामे के बाद डॉक्टर ने युवक से माफी मांगी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अजीजगंज के रहने वाले प्रभात गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार को मेडिकल कॉलेज में अपनी मां की रिपोर्ट लेने के लिए आए थे। पार्किंग के पास एक डॉक्टर मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। तभी डॉक्टर उनकी बाइक के सामने आ गए। डॉक्टर ने गाली देनी शुरू कर दी। वह अपनी मां की रिपोर्ट लेने के लिए अंदर चले गए। रिपोर्ट लेने के बाद जब वह बाहर आए तो डॉक्टर के साथ कुछ अन्य लोगों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उनकी सोने की चेन भी गिर गई। डॉक्टर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रभात गुप्ता के समर्थन में कई लोग राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। ओपीडी गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। फिर वे लोग बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही। प्रभात ने चौक कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। दोनों पक्षों में समझौते की बात भी चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें