फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंदिर परिसर में दंडी स्वामी की समाधि बनाने का विरोध, दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आए

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के गांव बेला छेदा निवासी 85 वर्षीय दंडी स्वामी शंभूदयाल मिश्रा का रविवार रात निधन हो गया। परिजन उनके शव को लेकर गांव के पास मनकामेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंचे और समाधि देने के लिए जेसीबी से गड्ढा खुदवाया। गांव के कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में समाधि देने का विरोध करते हुए मामले की जानकारी अधिकारियों को दी तो, थाना प्रभारी रवि करन सिंह पुलिस फोर्स और लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने समाधि का कार्य रुकवा दिया। सुबह दस बजे से दोनों पक्षों के लोग मंदिर परिसर में डटे रहे। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करती रही। बता दें मनकामेश्वर नाथ मंदिर को उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग को दे रखा है और यहां पर सुंदरीकरण का कार्य भी चल रहा है। शाम चार बजे तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही थी, लेकिन हल नहीं निकल सका था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें