फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऑर्डनेंस फैक्टरी का निगमीकरण निरस्त करने की मांग, शाहजहांपुर में ओसीएफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में ऑल इंडिया डिफेंस इम्प्लाइज फेडरेशन (एआईडीईएफ) के राष्ट्रीय आह्वान पर शुक्रवार को ओसीएफ के गेट पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रैली निकाली गई। प्रदर्शन के दौरान यूनियन महामंत्री माजिद रफीक ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन चल रहा है, जिसमें पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय आह्वान पर आयुध निर्माणी पर भी धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। हमारी मांग है कि सभी ऑर्डनेंस फैक्टरी का निगमीकरण रद्द किया जाए। न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त करके ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए। सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए। मृतक आश्रितों को शतप्रतिशत नौकरी दी जाए। केंद्रीय कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। प्रदर्शन के दौरान प्रतिरक्षा कर्मचारियों यूनियन के सभी पदाधिकारियों, जेसीएम वर्क्स कमेटी सदस्य, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से यूनियन अध्यक्ष नीरज दीक्षित, राम मोहन, मुकेश भारती, मोहम्मद नसीम जय सिंह, समीउद्दीन राजकुमार मौर्या, संदीप, शारिक, विमलदीप आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें