फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर को कुष्ठ रोग से मुक्त करने का लिया संकल्प, डीएम ने संदेश पढ़कर लोगों से की ये अपील

शाहजहांपुर में देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों की याद में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस मौके पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ अभियान 2025 का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि हम सभी जनपद के लोग और जिला प्रशासन विकसित भारत अभियान के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देंगे। व्यक्तिगत व सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें