फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर लगा पोषण मेला, डॉक्टरों ने देखे मरीज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर व पोषण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के भाषण भी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। सुबह करीब दस बजे कार्यक्रम का शुभारंभ जलालाबाद विधानसभा से विधायक हरिप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर ने किया। अतिथियों ने पोषण मेले में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी। इसके बाद रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। कई लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार, सीएमएस डॉ.नेपाल सिंह, डॉ.एमपी गंगवार के अलावा श्याम बाबू दीक्षित, मुकेश राठौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें