शाहजहांपुर जिले में गौतम मौर्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी समीर शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। कांट क्षेत्र में चाकू बरामद कराने के दौरान उसने पुलिस पर हमला कर एक सिपाही को जख्मी कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में समीर के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।