फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बाढ़ से निपटने के लिए की गई मॉक ड्रिल, पानी में डूबते लोगों को बचाया

शाहजहांपुर में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बृहस्पतिवार को संभावित क्षेत्रों में मॉक ड्रिल की गई। खन्नौत नदी पर हनुमत धाम स्थित घाट और जलालाबाद के अल्हादादपुर बयारी गांव में आपदा से बचाव की जानकारी दी गई। हनुमत धाम पर मॉक ड्रिल के दौरान नाव पलटने पर बाढ़ में फंसे लोागें को निकालने का अभ्यास एनडीआरएफ की टीम ने किया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह मॉक ड्रिल जनसहयोग और टीमवर्क की परीक्षा है। वहीं जलालाबाद के अल्हादादपुर बयारी गांव में मॉक ड्रिल में आपदा आने पर बरतीं जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को तांगा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर बाढ़ से निकलने के बारे में बताया गया। इसमें दमकल यूनिट, आपदा मित्र, स्वास्थ्य विभग, पशु और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें