फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: जिला जेल में गूंजा इंकलाब जिंदाबाद, 'प्रणाम काकोरी' नाटक से दिया देशभक्ति का संदेश

शाहजहांपुर के जिला कारागार में शहीद दिवस की 95 वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक 'प्रणाम काकोरी' का मंचन किया गया। इसमें काकोरी केस की कार्रवाई को देखकर अधिकारियों के साथ ही बंदी भी रोमांचित हो गए। वरिष्ठ रंगकर्मी शिवा सक्सेना के निर्देशन में सामाजिक ग्रुप 'मंथन आर्ट्स' के कलाकारों ने किरदारों को जीवंत कर दिया। नाटक के अंत में अदालत में फांसी की सजा के दृश्य ने माहौल भावुक कर दिया। इससे पहले एडीएम अरविंद कुमार ने नाटक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने कहा कि शहीदों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर कारापाल रामनरेश गौतम, अनिल कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें