फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में गर्रा घाट पर सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

शाहजहांपुर में भाजपा चौक मंडल की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर शनिवार को गर्रा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के साथ अन्य पदाधिकारियों ने गर्रा घाट पर सफाई की। मिट्टी की सफाई करने के बाद उसे घाट से बाहर एकत्रित कर नगर निगम से उठवाया। शिल्पी गुप्ता ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने कुआं,नदी आदि के पुर्ननिर्माण का कार्य किया। चौक मंडल अध्यक्ष सत्यम शर्मा, नगर निगम उपसभापति वेद प्रकाश मौर्या, कमल किशोर गुप्ता, पंकज सक्सेना, मायाप्रकाश दीक्षित, पार्षद मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें