फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेडिकल कॉलेज में तड़प-तड़पकर युवती की मौत, मदद मांगती रही बहन, स्टाफ बोला- नींद खराब मत करो

मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 05:23 PM IST

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी इद्दू शाह की 22 वर्षीय बेटी चांदनी की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हृदय रोग से पीड़ित चांदनी को बुधवार को भाई अफसार और बहन गुड़िया ने भर्ती कराया था। उसे दौरे पड़ते थे। शनिवार रात चांदनी की तबीयत फिर बिगड़ गई। गुड़िया ने बताया कि बहन को तड़पता देखकर वह स्टाफ के पास गई, जहां स्टाफ ने उसे खरी-खोटी सुनाई। स्टाफ ने कहा कि रात में नींद खराब करने के लिए आ जाते हैं। इस बीच चांदनी की मौत हो गई। इसके बाद स्टाफ ने ऑक्सीजन लगा दी और डॉक्टर भी परीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल में हुए हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएमएस नेपाल सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें