फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में मजदूर यूनियन ने निकाला जुलूस, मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर में असंगठित मजदूर यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जीआईसी मैदान से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। अपनी मांगें उठाईं और सरकार विरोधी नारेबाजी की। यूनियन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल और डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें मांग की गई कि विकसित भारत गारंटी योजना व अजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम को रद्द किया जाए। कार्य के घंटे और चारों श्रमिक विरोधी कानूनों को रद्द किया जाए। प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड का गठन किया जाए। शहर में लेबर अड्डा बनवाया जाए। ठेकेदारों का लेवर सप्लाई लाइसेंस श्रम विभाग ने अनिवार्य किया जाए। दुर्घटना होने पर संबंधित ठेकेदार मजदूर का उपचार कराए और इस अवधि में मजदूरी दी जाए। मजदूरों को बकाया भुगतान दिलाए जाने की आदि मांगें रखी गईं। इस दौरान प्रदेश सचिव आफताब अहमद, प्रदेश अध्यक्ष मो.खुर्शीद, प्रदेश संरक्षक सुबोध रावत, राधेश्याम गुप्ता, सतीश कुमार, मतलूब अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें