फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में भारतीय मजदूर संघ ने पुराने पेंशन बहाली व आठवें-पे कमीशन को जल्द लागू कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। बुधवार को दोपहर लंच के समय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने आयुध निर्माणी गेट पर प्रदर्शन करने के बाद श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन महाप्रबंधक को दिया। इसके बाद रैली निकालकर अपनी मांगों को उठाया। दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। इसमें पुरानी पेंशन बहाल करने, आठवां-पे कमीशन लागू करने, नए लेबर कानून में सुधार करने, निगमीकरण रद करने और बोनस की सीलिंग बढ़ाए जाने की मांग की। प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बलवीर सिंह, महामंत्री अनुज सक्सेना, रामबाबू राणा, अनुराग दुबे, विमलेश, विवेक चौरसिया, विश्वनाथ वर्मा, अमर सक्सेना, कुंवरपाल, अरुण गुप्ता, ओपी रावल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें