फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सर्दी में खादी दे रही गर्माहट, सदरी की मांग बढ़ी, गर्म कपड़ों की खूब हो रही बिक्री

मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Nov 2025 06:57 PM IST

शाहजहांपुर में सर्दी के आते ही खादी के कपड़ों की मांग बढ़ गई है। सदरी से लेकर इनर तक की खूब बिक्री हो रही है। वर्तमान समय में खादी की बिक्री पर 20 प्रतिशत तक छूट भी दी जा रही है। खादी के कपड़ों की मांग बढ़ने से कारोबारियों में उत्साह है। शहर के गोविंदगंज और खिरनीबाग में खादी भंडार हैं। प्रबंधक सतीश चंद्र मिश्रा बताते हैं कि कश्मीरी इनर सबसे ज्यादा बुजुर्ग खरीदते हैं। यह 2500 में उपलब्ध है। इसी तरह सदरी भी अलग-अलग तरीके की उपलब्ध है। विभिन्न रंगों में सदरी 2500 में है, जबकि अन्य सदरी के रेट 1500 व 1600 तक है। महिलाओं के लिए दो मीटर की शाल 750 रुपये व ढाई मीटर की शाल 960 रुपये में उपलब्ध है। कश्मीरी ओवर कोट 2000, कंबल साढ़े चार सौ से दो हजार, कैप 280 रुपये आदि में मिल रहा है। शहर में पानीपत और कश्मीर से खादी के उत्पाद मंगाए जा रहे है। दुकानदार के अनुसार, पांच सौ रुपये में शर्ट और 550 रुपये में पैंट का कपड़ा मिल जाता है। सूती खादी, पॉली खादी, तहमद, गमछा, रुमाल, चादर भी उपलब्ध हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें