फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांवड़ियों पर चढ़ा देशभक्ति का रंग... आकर्षण का केंद्र बनी 101 मीटर लंबी तिरंगा कांवड़

Wed, 14 Aug 2024 04:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए बुधवार को 101 मीटर लंबी तिरंगा कांवड़ निकालकर अनूठा प्रयास किया। देशभक्ति और शिवभक्ति का मिश्रित भाव लेकर युवाओं की यह कांवड़ यात्रा बुधवार को बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर अल्हागंज से होकर निकली तो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई। यह तिरंगा कांवड़ यात्रा फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल भरकर मंगलवार को आरंभ हुई और कुछ स्थानों पर ठहराव लेते हुए सुबह यहां पहुंची। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए नगर के तमाम लोग हाईवे के बाईपास पर देर तक टकटकी लगाए रहे। यात्रा में शामिल युवा 101 मीटर लंबा तिरंगा ध्वज संभालने के लिए कतारबद्ध होकर चले। इस बीच उन्होंने हर-हर बम-बम और भारत माता के जयकारे लगाए तो दर्शकों ने भी जोश के साथ उनके सुर में सुर मिलाया। कांवड़ यात्रा का नगर की सीमा में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। साथ चल रहे कांवड़ यात्रियों ने बताया कि तिरंगा यात्रा 15 अगस्त को मदनापुर क्षेत्र के गांव फिरोजपुर स्थित शिवधाम पहुंचकर भगवान महादेव का जलाभिषेक करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें