शाहजहांपुर में मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मंगलवार (पांच मई) को मतदान होगा। इसके लिए सोमवार को 33 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। मतगणना सात मई को जिला ग्राम्य विकास संस्था परिसर में होगी। पूर्व अध्यक्ष को अयोग्य ठहराए जाने के बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा से सोनम गुप्ता, सपा से भरत पटेल, कांग्रेस से वाजिद सिद्दीकी और फारवर्ड ब्लॉक पार्टी से पूजा कसाना मैदान में हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।