फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कारगिल विजय दिवस पर शाहजहांपुर में स्कूली बच्चों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

शाहजहांपुर में कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार को छावनी परिषद और भारतीय सेना की ओर से शहीद संग्रहालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नालंदा एक्सीलेंस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन और आरएलडी स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने मंचन से कारगिल विजय की शौर्य गाथा को बयां किया। इस बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोषों ने वातावरण गूंज उठा। इससे पहले ब्रिगेडियर अभिनंदन सिंह को कैडेट द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने बलिदानियों को याद करते हुए कारगिल विजय के बारे में बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें