फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में शिवभक्ति से सराबोर कांवड़िये, हाईवे पर बम बम भोले की गूंज

फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर हाईवे तक गोला जाने वाले कांवड़ियों की धूम है। भजनों पर झूमते व भोलेनाथ की जय जयकार करते हुए कांवड़ियों के दल शनिवार को सुबह से शाम तक निकलते रहे। दोपहर के समय तेज धूप ने भी इन शिव भक्तों की श्रद्धा को कम नहीं होने दिया। कांवड़ यात्रा में बाइक सवार कावड़ियों की संख्या काफी रही। कई जत्थे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर साउंड सिस्टम लगाए गए थे। इस साल लागू की गई व्यवस्था के तहत याकूबपुर तिराहे से कांवड़ वाहनों के गुजरने के दौरान यहां बने पुलिस सहायता के केंद्र पर कांवड़ लेकर जाने वाले दल का नाम, कांवड़ियों की संख्या, मोबाइल नंबर व स्थान आदि की जानकारी तथा रजिस्टर पर उसकी इंट्री करने के बाद पुलिस आगे जाने दे रही थी। शुक्रवार रात से रूट डाइवर्जन लागू हो जाने के चलते शाहजहांपुर रोड पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि यह नियम सरकारी बसों पर लागू नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें